फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news

अमर को पनाह देने के मामले में लाए गए भाइयों को पुलिस ने छोड़ा

Fri, 10 Jul 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news
मौदहा। विकास दुबे के दाहिने हाथ कहे जाने वाले उसके भतीजे अमर दुबे के अरतरा गांव में टिकने और मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पुलिस ने उसे पनाह देने के शक में एक महिला समेत तीन को हिरासत में लिया था। बुधवार को पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया था। वहीं पकड़े गए दोनों भाइयों से गहन पूछताछ के बाद उन्हें भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारा गया अमर दुबे अपने करीबी अरतरा गांव निवासी नरोत्तम दीक्षित के यहां मंगलवार की रात करीब 10 बजे नरोत्तम दीक्षित के घर आया था। इस पर उसने अमर तत्काल वापस जाने को कहा। लेकिन वह वहां बाहर पड़े तख्त पर सो गया। मुठभेड़ में मारे गए अमर को लेकर पुलिस ने पनाह देने के शक में बुधवार शाम नरोत्तम की पत्नी व पुत्र दिनेश और सतीश को हिरासत में ले लिया। लेकिन शाम को महिला को छोड़ दिया। वहीं दिनेश और उसके भाई सतीश को पूछताछ के लिए रोके रही। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में विकास दुबे व अमर दुबे से इनका किसी प्रकार का संबंध नहीं पाया गया है, इसीलिए दोनों को शुक्रवार करीब चार बजे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed