फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

फैक्टरी के आवासीय परिसर में छात्र फांसी पर झूला हुई मौत

Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
भरुआसुमेरपुर। फैक्टरी की आवासीय कॉलोनी में शनिवार की रात कंपनी के एक वर्कर के पुत्र ने फांसी लगा ली। वह कक्षा दसवीं का छात्र था। घटना के समय पिता ड्यूटी पर था। सुबह परिजन पुलिस को बगैर सूचित किए शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के सीवान शहर निवासी अखिलेश सिंह पिछले कई वर्षों से कस्बे के एक फैक्टरी में नौकरी कर रहे थे। पांच वर्षों से वह पत्नी एवं बेटे के साथ कंपनी के आवासीय कॉलोनी में रहते थे। उनका पुत्र अंकुर सिंह (17) मुख्यालय के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता था। शनिवार रात पिता के ड्यूटी जाने के बाद इसमें मां के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। दूसरे कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर चादर के सहारे फांसी में झूल गया। सुबह मां की आंख खुलने के बाद घटना का पता चल सका। पत्नी की सूचना पर ड्यूटी छोड़कर घर आए पिता ने किसी तरह से दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

चर्चा है कि फांसी लगाने से पूर्व छात्र ने किसी से फोन पर काफी देर तक बात भी की थी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। परिजन पुलिस को बगैर सूचित किए शव को लेकर गांव चले गए हैं। घटना का मुख्य कारण क्या है इसका पता अभी नहीं चल सका है। फैक्ट्री मैनेजर मनोज गुप्ता ने बताया कि सुपरवाइजर अखिलेश सिंह के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed