{"_id":"61880de3b665a86bbb582beb","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6625976155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंक मिट्टी से पाटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंक मिट्टी से पाटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता बेटे की हत्या कर शव कुएं
में फेंक मिट्टी से पाटने का आरोप
पुलिस ने कुएं की मिट्टी हटवाने का कम शुरू कराया
पत्नी और छोटे भाई को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
सरीला। जलालपुर थाने के पुरैनी गांव में पिछले पांच अक्तूबर को गायब युवक वैदेही शरण के मामले में मां द्वारा हत्या की आशंका पर रविवार रात पुलिस ने उसी के मकान के पीछे स्थित कुएं में भरी गई मिट्टी की खुदाई शुरू कराई है। परिजनों का कहना है कि कुएं में शव फेंक मिट्टी भर दी गई है। युवक की पत्नी और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
रविवार को देर घरेलू कलह के चलते गांव का वैदेही शरण (28) एक माह से लापता है। उनकी मां ने जलालपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस युवक की तलाश में लग गई बताया जा रहा कि युवक का घरेलू विवाद चल रहा था। ऐसे में उसकी हत्या होने की आशंका है। मृतक के घर के पास कुआं है जिसमें मिट्टी डाली गई है। शक के आधार पर पुलिस कुएं की खुदाई करा रही है। मौके पर सीओ विवेक यादव थाना प्रभारी मौके पर हैं। युवक की पत्नी ने बताया कि पति से घरेलू विवाद हुआ था। एक महीने से वह लापता हैं। युवक के दो भाई छोटा व बबलू हैं। लोगों में चर्चा है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक की पत्नी व भाई को हिरासत में लिया है। सीओ ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। युवक की तलाश की जा रही है। हत्या के शक के आधार पर पास में कुएं की खुदाई कराई जा रही है।