फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,FIR,dhamki,hamirpur

हत्यारोपियों की धमकी से डरा पीड़ित परिवार

Wed, 01 Sep 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime,FIR,dhamki,hamirpur
राठ। कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं आरोपी पीड़ित पक्ष को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने अधिकारियों को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जलालपुर के बरहरा गांव निवासी केशचंद्र ने बताया 11 मार्च को उनके भाई अखिलेश शिव बरात देखने सरीला गए थे। गांव के ही मनप्यारे ने उनके भाई को फोन करके बुलाया था। मनप्यारे व अखिलेश एक साथ काम करते थे। 15 मार्च को अखिलेश का शव सरीला में पानी की टंकी के पास मिला था। उसकी दो उंगलियां व आंख क्षतिग्रस्त थी। वहीं सिर पर चोट थी। केशचंद्र का आरोप है मनप्यारे ने अवैध संबंधों के शक में उनके भाई को बहाने से बुला कर हत्या की थी। हत्याकांड में उमाशंकर, जुगुल किशोर व संतोष का भी हाथ है।
विज्ञापन

आरोप है पुलिस से मिलकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हेराफेरी कराई है। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर 24 अगस्त को जरिया थाने में चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित केशचंद्र ने बताया आरोपी उन्हें जानमाल की धमकी दे रहे हैं। जिससे न वह अपने गांव जा पाते हैं। उनका पूरा परिवार दहशत में है। वहीं जरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत नशे की हालत में नाले में डूबने से बताई गई है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed