{"_id":"613103c08ebc3e743c1e37f9","slug":"crime-accident-hamirpur-hamirpur-news-knp6496508161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बैंक प्रबंधक व युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बैंक प्रबंधक व युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। वसूली करने जा रहे बैंक शाखा प्रबंधक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाखा प्रबंधक घायल हैं। जिन्हें सीएचसी से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
मझगवां के नौरंगा गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार सोनी (26) आर्यावर्त बैंक की उमरिया स्थित शाखा के प्रबंधक हैं। गांव के ही रिंकू राजपूत (30) उनके वाहन चालक थे। गुरुवार शाम करीब चार बजे बाइक से दोनों लोग रिगवारा खुर्द गांव से लौट रहे थे। बाइक रिंकू चला रहे थे। जलालपुर मार्ग पर अमूंद गांव के पास राठ की ओर से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू की मौत हो गई।
जबकि पुष्पेंद्र घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉ. अजय चौरसिया ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। डॉ. अजय चौरसिया ने बताया सिर में चोट लगने से युवक की मौत हुई है। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया है।