फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,accident,dead,hamirpur

सड़क पार करते वृद्ध की हादसे में मौत

Mon, 13 Sep 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,dead,hamirpur
राठ। सड़क पार करते समय 80 वर्षीय वृद्ध स्कूटी की टक्कर लगने से घायल हो गए। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चिकासी के चुरहा गांव निवासी फूलसिंह ने बताया सोमवार सुबह उनके पिता आशाराम (80) घर से गांव की ओर जा रहे थे। राठ-चिकासी मुख्य मार्ग पर सड़क पार करने लगे। तभी गोहांड की ओर से आ रहे स्कूटी सवार होमगार्ड ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्कूटी की टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाम पर 20 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर अपने पुत्रों फूलसिंह व रामपाल की मदद से खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चिकासी एसओ तारासिंह पटेल ने बताया अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed