{"_id":"60f9ae168ebc3e6a5637a4bd","slug":"crime-accidant-hamirpur-news-hamirpur-news-knp64164652","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को लोडर ने रौंदा, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को लोडर ने रौंदा, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
राठ सीएचसी में घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। मुस्करा थानाक्षेत्र के बसवारी गांव में बुधवार रात डेरा डालकर रह रहे फेरी लगाने वाले युवक को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले जाने लगी। तभी पुलिस की गाड़ी के पीछे जा रहे पिता को लोडर ने रौंद दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
झांसी जिले के थाना मोंठ के समथर निवासी जिया पत्नी राकेश बहेलिया ने बताया वह परिवार सहित फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करतीं हैं। बताया मौदहा से रविवार को बसवारी गांव पहुंच कर डेरा डाला था। बुधवार सुबह मुस्करा थाना पुलिस डेरा पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं का हवाला देकर उन्हें थानाक्षेत्र छोड़ने को कहा। पानी बरसने के चलते वह अपना डेरा नहीं हटा पाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात करीब आठ बजे पहुंची थाना पुलिस ने गालीगलौज व मारपीट की। उनके पति राकेश को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठा कर थाने ले जाने लगी। महिला ने बताया पुलिस की गाड़ी मुस्करा की ओर न जाकर हमीरपुर की ओर जाने लगी। यह देख वह व उनके ससुर सुघर सिंह (52) व सास सोना पुलिस की गाड़ी के पीछे पीछे दौड़ लगाने लगे।
तभी राठ की ओर से जा रहे लोडर ने ससुर सुघर सिंह को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों ने चीख पुकार मचाते हुए जमकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने राकेश को तत्काल छोड़ दिया। घटना के बाद बवाल की संभावना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस मामले में मुस्करा थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा ने कहा समथर के कुछ लोग बसवारी में डेरा बनाकर रह रहे थे। जिनके सत्यापन के लिए एक व्यक्ति को थाने लाया जा रहा था। पैदल जा रहे वृद्ध की लोडर की टक्कर से मौत हुई है। कहा किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है। उन्होंने कहा लोडर सहित चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।