फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Court restored salary of two teachers

शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी के लिए न बाध्य नहीं कर सकते: न्यायाधीश

Fri, 03 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Court restored salary of two teachers
हमीरपुर। उच्च न्यायालय ने बीएसए को शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी के लिए बाध्य न करने और रोके गए वेतन को जारी करने का आदेश दिया है। बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर डीएम की संस्तुति पर बीएसए ने आठ शिक्षकों का वेतन रोक दिया था। मामले में दो शिक्षकों ने उच्च न्यायालय में बीएसए के आदेेश को चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शिक्षक जय प्रकाश और प्रियंका साहू ने रिट दायर की थी। इसमें बताया था कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी ड्यूटी बीएलओ में लगाई गई थी। स्कूल में वर्क लोड अधिक होने से वह ड्यूटी में असमर्थ थे। तहसीलदार की रिपोर्ट जिसमें आठ शिक्षकों के बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही बरतने की बात कही गई थी। 16 अगस्त 2021 को डीएम ने इन शिक्षकों का वेतन रोकने की बीएसए से संस्तुति की थी। इस पर तत्कालीन बीएसए सतीश कुमार ने 17 अगस्त को शिक्षक नीलम देवी, जयप्रकाश, मीना धुरिया, छत्रपाल सिंह, वीना यादव, प्रियंका साहू, रवि कुमार व सुंदरकली का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति तरन श्रीवास्तव ने बीएसए के आदेश को रद्द करते हुए 24 नवंबर को आदेश जारी कर याचिकाकर्ताओं का वेतन बहाल करने और बीएलओ ड्यूटी के लिए बाध्य नहीं करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

वेतन बहाल कराया जाएगा
प्रभारी बीएसए राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च न्यायालय में बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही पर वेतन रोकने वाले दो शिक्षकों ने रिट दायर की थी। न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में फैसला सुनाया है। दोनों का एसडीएम से पत्राचार कर वेतन बहाल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed