फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP comes out in protest against action taken against street vendors.

Hamirpur News: रेहड़ी-पटरी दुकानदारों पर कार्रवाई के विरोध में उतरी सपा

Fri, 11 Sep 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
SP comes out in protest against action taken against street vendors.
हमीरपुर। तहसील तिराहा, फायर स्टेशन के पास वर्षों से फल-सब्जी, नाई, सिलाई, प्रेस समेत छोटे कारोबार कर परिवार पाल रहे रेहड़ी-पटरी दुकानदारों पर कार्रवाई के विरोध में सपा ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साथ टिन के डिब्बों की नीलामी और पेड़ों के कटान मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सपाइयों आरोप लगाया गया कि अतिक्रमण के नाम पर गरीब दुकानदारों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना दुकानों को उजाड़ना उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा करना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदारों को उसी स्थान अथवा निकटतम वेंडिंग जोन में उचित दर पर पुनर्वासित किया जाए। सपा नेताओं ने बिना वन विभाग की अनुमति पुराने छायादार पेड़ों के कटान और लकड़ी गायब किए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। टिन के डिब्बों की आवंटन/नीलामी प्रक्रिया तत्काल निरस्त करने की मांग की है। चेतावनी दी कि गरीबों की रोजी-रोटी छीनकर विकास का मॉडल स्वीकार नहीं किया जाएगा। यहां पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष लाला प्रधान, राजेश श्रीवास, रामकिशोर श्रीवास, सुधीर निषाद, ब्रजेश प्रजापति, शुभान कुरैशी, रवि यादव एडवोकेट, कन्हैया कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो से पांच लाख की बोली, गरीब कैसे लगाएगा
सपा नेता युगांक मिश्रा ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी और स्टेडियम की भूमि पर नगर पालिका की ओर से टिन के डिब्बों की नीलामी कराई जा रही है जबकि यह भूमि नगर पालिका की नहीं है। उन्होंने कहा कि दो से पांच लाख रुपये तक की बोली लगाकर गरीब रेहड़ी-पटरी दुकानदार दुकान नहीं ले सकते। ऐसी व्यवस्था का फायदा गरीबों के बजाय पूंजीपतियों और रसूखदारों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed