{"_id":"6a8b3a07a8043e39f00e54aa","slug":"couple-bathing-at-tubewell-attacked-with-a-knife-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144146-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नलकूप पर नहा रहे दंपती पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नलकूप पर नहा रहे दंपती पर चाकू से हमला
विज्ञापन
फोटो- 23 एचएएमपी 05- राठ के नौरंगा सीएचसी में जानकारी देते घायल दंपति। संवाद
राठ (हमीरपुर)। नलकूप में नहा रहे दंपती से छह युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से हमलाकर दोनों को लहूलुहान कर दिया। पुलिस घायलों को सीएचसी नौरंगा ले गई जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है।
मझगवां थाने के खड़ाकर गांव निवासी शिवकुमार (53) ने बताया कि वह गांव में लगे सरकारी नलकूप में ऑपरेटर है। रविवार सुबह पत्नी सूरज कुमारी के साथ नलकूप में नहा रहे थे। इसी दाैरान गांव के छह युवक आए और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि वह नलकूप का दरवाजा बंदकर अंदर घुस गए तो युवकों ने कुल्हाड़ी से नलकूप का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और मारपीट करने लगे। इसी दाैरान एक युवक ने चाकू से हमलाकर दोनों को घायल कर दिया।
खून से लथपथ देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी नौरंगा में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से दोनों को रेफर कर दिया है। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि अभी किसी ने शिकायती पत्र नहीं दिया है। पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।