{"_id":"622651f536b316492e185dfe","slug":"counting-of-votes-will-be-done-under-tight-security-dm-hamirpur-news-knp684413966","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कंपनी अर्द्धसैनिक बल की सुरक्षा में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कंपनी अर्द्धसैनिक बल की सुरक्षा में होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। जिलाधिकारी डा. चंद्र भूषण ने पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के साथ गल्ला मंडी में चल रही मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने सदर विधानसभा व राठ विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल का अवलोकन किया। मीडिया को डीएम ने बताया कि मतों की गणना के लिए 14-14 टेबिलों होंगी। सदर विधानसभा सीट की मतगणना 36 राउंड व राठ की 35 राउंड में होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट पेपर गिने जाएंगे। इसके लिए चार-चार टेबिल अलग से लगाई गई हैं। गणना कर्मियों को गेट संख्या दो से प्रवेश दिया जाएगा।
एसपी ने बताया कि गल्ला मंडी के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार कंपनी अर्धसैनिक बल लगाया जाएगा। मंडी के बाहर की सुरक्षा पीएसी और पुलिस बल के 400 जवान संभालेंगे। हाईवे के भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। सभी पड़ोसी जनपदों के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। सुबह से लेकर शाम तक हाईवे में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। महज रोडवेज बसों व हल्के वाहन ही गुजरेंगे।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र, एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, तहसीलदार सदर मो. असलम, सीओ सदर विवेक यादव, डीएसओ रामजतन यादव, नगर पंचायत ईओ रवि यादव, विद्युत विभाग के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू के अलावा पीडब्ल्यूडी के अभियंता आदि अधिकारी मौजूद रहे।