फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

चौदह फीसदी लोग कोविड वैक्सीनेशन से दूर

Tue, 21 Dec 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
corona
हमीरपुर। जनपद के एक लाख 24 हजार 802 लोगों ने अब तक कोविड वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगवाया है। जबकि जिले में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। फिलहाल 45 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों का टीकाकरण करने में प्रदेश में जनपद का पांचवां स्थान है। जिले में अब तक 86 फीसदी टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में 18 से अधिक उम्र के कुल सात लाख 97 हजार 271 लोगों को कोविड का टीका लगाया जाना है। इनमें से छह लाख 72 हजार 469 लोगों ने पहला डोज लगवा लिया है। जबकि एक लाख 24 हजार 802 लोगों ने अब तक पहली डोज नहीं लगवाई है। इसी तरह तीन लाख 64 हजार 213 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। ऐसे में 50 फीसदी लोगों ने अभी दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके रावत ने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर की उम्र और 45 से 60 वर्ष के लोगों के टीकाकरण में प्रदेश में जनपद का पांचवां स्थान है। फिलहाल 18 से 45 वर्ष उम्र के लोगों के टीकाकरण का प्रतिशत कम है। कहा कि जिन्होंने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है उनमें से अधिकतर 18 से 45 वर्ष उम्र के लोग शामिल हैं। सीएमओ ने बचे लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण करवा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed