{"_id":"6089a0de8ebc3ecf1f05c2e6","slug":"corona-hamirpur-news-knp6258485101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो लोगों की मौत, 197 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो लोगों की मौत, 197 संक्रमित
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। बुधवार को एक गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। 197 लोग संक्रमित मिले। अब एक्टिव केस 1097 हैं। वहीं, जिले में अब तक 2200 लोग स्वस्थ हुए हैं।
संक्रमण की चपेट में आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक नितिन राजावत (35) का एल-टू हॉस्पिटल कुरारा में इलाज हो रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एआर सहकारिता सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को राठ क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी कुल्हैड़ा रामप्रकाश की कोरोना से मौत हो गई है। इन दो मौतों के बाद जिले में अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है।
बुधवार को रिकार्ड कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सचान ने बताया कि 197 संक्रमित मिले हैं। विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होने पर 97 मरीजों को घर भेजा गया है। बताया कि बुधवार को 1401 लोगों की कोरोना की जांच में 197 केस मिले हैं। बताया कि जिले में अब तक 3338 कोरोना केसों में 2200 पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। अब तक 3 लाख 49 हजार 240 लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
बुधवार को कोरोना टीकाकरण के तहत कुल 26 केंद्रों में 620 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.रामअवतार ने बताया कि सीएचसी कुरारा के तीन केंद्रों में 70, पीएचसी सुमेरपुर के पांच केंद्रों में 50, मौदहा सीएचसी के तीन केंद्रों में 140, नौरंगा सीएचसी के तीन केंद्रों में 30, सरीला सीएचसी के तीन केंद्रों में 50, गोहांड पीएचसी के दो केंद्रों में 50, जिला महिला अस्पताल में 60, अर्बन पीएचसी राठ में 80, जिला पुरुष अस्पताल में 20 और राठ सीएचसी में 40 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। कुल 620 लाभार्थियों में से 250 को कोरोना का दूसरा डोज दिया गया। शेष 370 को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई।