{"_id":"5f53d3098ebc3e35196ab74c","slug":"corona-hamirpur-news-knp5809262118","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी समेत 12 संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी समेत 12 संक्रमित और मिले
विज्ञापन
हमीरपुर। शनिवार को जिले में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें शहर में पांच, मौदहा में तीन, सुमेरपुर में दो व राठ में दो संक्रमित मिले। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 707 पहुंच गई है। जिसमें 549 ठीक हो चुके हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिला अस्पताल के तीन स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले। शहर के पठकाना व रमेड़ी तरौस मोहल्ले में एक-एक युवक, मौदहा के तहसील मार्ग के पास एक युवक व रेलवे स्टेशन के समीप एक युवती संक्रमित मिली। वहीं मुख्य चौराहा स्थित एक दुकानदार भी संक्रमित निकला है।
सुमेरपुर कस्बा के बांकी मार्ग निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर चांद थोक निवासी एक महिला भी संक्रमित है। राठ कस्बा के सिकंदरपुरा निवासी एक महिला व दीवानपुरा निवासी एक युवक संक्रमित मिला है। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया सभी संक्रमितों को इलाज के लिए सुमेरपुर में भर्ती कराया गया है।