फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Contract workers strike strike

ठेका कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Sun, 13 May 2018 11:57 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Sun, 13 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Contract workers strike strike
demo - फोटो : अमर उजाला
जल संस्थान में ठेके के कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई। हड़ताल के चलते कस्बे की पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। देर रात अधिकारियों की मध्यस्थता पर ठेकेदार व कर्मियों के बीच वार्ता हुई। रविवार दोपहर बाद से पेयजल व्यवस्था सुचारु हो गई। वहीं 36 घंटे बाद कस्बे के एक चौथाई भाग को पानी मिलने से राहत की सांस ली।
विज्ञापन



जल संस्थान के ठेके के कर्मियों ने शनिवार को सुबह ऐसे समय हड़ताल शुरू कर दी थी। रहमानियां इंटर कॉलेज मार्ग की मुख्य पाइप लाइन फटने आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले पानी की किल्लत से जूझने लगे। हैंडपंप मरम्मत व नलकूप संचालन का कार्य बंदकर कार्यालय पर हड़ताल शुरू करने वाले कर्मियों से अधिशाषी अभियंता की वार्ता विफल होने के बाद ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया। इस मामले की मध्यस्थता उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने की।
विज्ञापन


जब कहीं रात करीब 11 बजे ठेकेदार और कर्मचारियों के बीच वार्ता पूरी हुई। उनकी मुख्य मांग श्रम विभाग में पंजीयन व बीमा एक सप्ताह में करा दिया जाएगा। तब तक वह काम करेंगे। यदि इसके बाद भी उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मी पुन: अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। उधर मुख्य पेयजल की लाइन को कार्यालय के वृद्ध कर्मी भद्दी ने अकेले ही भीषण गर्मी के बीच ठीक कर लिया। तब रविवार को पानी की सुचारू रूप से आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके पूर्व 36 घंटे से अधिक समय तक पानी के लिए तरस रहे कस्बे वासियों की प्यास बुझाने के लिए जल संस्थान ने दो टैंकर लगाकर पानी मुहैया कराना शुरू कर दिया। इस पर भी एक सभासद पानी की सियासत करने में जुटा रहा। अधिशाषी अभियंता एसए त्रिवेदी ने यहां आकर व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि स्वीकृत नए नलकूप का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed