{"_id":"57ec0ee64f1c1b9074574081","slug":"contact-name-bdhwaan-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क कर युवाओं के नाम बढ़वाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क कर युवाओं के नाम बढ़वाएं
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता गोष्ठी में बोलते जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने युवाओं से तनाव रहित होकर कार्य करने को प्रेरित किया। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए योग पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने जन संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनाए जाने के लिए कहा। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक डा.आराधना राज ने केंद्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिनकी 18 वर्ष पूरी हो रही है उनका मतदाता फार्म एक अक्तूबर को पंचायत स्तर पर होने वाले कैंप में अवश्य भरवा दें।
बैठक में युवा मंडल अध्यक्ष अशोक विद्यार्थी, तौसीफ खान, देशपति सिंह, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार प्रजापति, दिनेश सिंह, मंगल सिंह सहित राष्ट्रीय सेवक व अन्य लोग मौजूद रहे।