{"_id":"681904ed67f242fb7f058310","slug":"construction-work-of-kunehta-government-high-school-stopped-due-to-encroachment-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-124099-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अतिक्रमण से रुका कुनेहटा राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अतिक्रमण से रुका कुनेहटा राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कार्य
Tue, 06 May 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 06 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के कुनेहटा गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में छात्र-छात्राएं सुविधाओं से वंचित है। यहां अतिक्रमण के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
कुनेहटा गांव निवासी धीरेंद्र, सौरभ, अरविंद ने बताया कि गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में एक करोड़ से कार्य की शासन ने स्वीकृति दी थी। इनमें 48 लाख की लागत से बहुउद्देशीय हॉल, 40 लाख से जीव विज्ञान, भौतिक व रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाएं व 19 लाख से बाउंड्रीवाॅल का शामिल है। अतिक्रमण के चलते इनका निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस पर कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसके साथ सिविल न्यायालय ने इन पर चार लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया। लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी है। डीआईओएस महेश गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई कराकर परिसर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।