फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Constable flaunts authority of his uniform before BJP leader, slams mobile phone down.

Hamirpur News: सिपाही ने भाजपा नेता को दिखाया वर्दी का रौब, मोबाइल पटका

Sun, 13 Sep 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Constable flaunts authority of his uniform before BJP leader, slams mobile phone down.
हमीरपुर। शहर के गौरा देवी मंदिर के पास शनिवार रात एक पुलिसकर्मी ने गरीब ई-रिक्शा चालक से अभद्रता की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे समाजसेवी भाजपा नेता बउआ ठाकुर ने विरोध किया। आरोप है कि सिपाही ने कथित तौर पर उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। पार्टी के लिए भी अपशब्द बोले।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा चालक विशाल सोनकर ने बउआ ठाकुर को रोककर मदद मांगी। आरोप है कि मौके पर मौजूद सिपाही बिना किराया दिए रिक्शा ले जाने का दबाव बना रहा था। चालक ने रिक्शे की बैटरी खत्म होने की बात कही। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। भाजपा नेता ने रिक्शा चालक से किए जा रहे दुर्व्यवहार का विरोध किया तो सिपाही भड़क गया। आरोप है कि उसने पार्टी का नाम लेते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। भाजपा नेता का कहना है कि जब घटना का वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला तो सिपाही ने मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया।
विज्ञापन

मामला बढ़ा तो आसपास के लोग भी जुट गए। बउआ ठाकुर पीड़ित रिक्शा चालक और स्थानीय लोगों के साथ कालपी चौराहा से पैदल मार्च करते हुए कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने सिपाही के खिलाफ शिकायती पत्र देकर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज का कहना है कि सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed