{"_id":"6ac7d8360b9cbebbf5026747","slug":"congress-protests-demands-election-commissioners-resignation-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146092-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा
विज्ञापन
फोटो 08 एचएएमपी 42 राठ में कथित वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवा
राठ (हमीरपुर)। कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को कथित वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने रानी गेट पड़ाव चौराहा स्थित जिला रविदास मंदिर से कोट बाजार नेहरू प्रतिमा तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
जुलूस कोट बाजार पहुंचने के बाद कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के नीचे विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों का जवाब जिम्मेदार अधिकारियों को देना चाहिए। पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी या वोट चोरी जैसे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। नगर अध्यक्ष जीतेंद्र चौबे, मैयादीन साहू, धर्मपाल राजपूत, दुष्यंत राजपूत, हरिशरण लोधी, चंद्रशेखर अहिरवार, शकील खान, विजय पालीवाल आदि प्रदर्शन में मौजूद रहे। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार और कोतवाल अनूप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर रहे।