{"_id":"61003e7c8ebc3e09445bf009","slug":"civic-strike-hamirpur-hamirpur-news-knp642662585","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे के तपोभूमि मैदान में हड़ताल में बैठे एंबुलेंस कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। पांच सूत्री मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों का चक्काजाम दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी जिलेभर की एंबुलेंस लेकर तपोभूमि में डटे रहे। मांगे न माने जाने पर खफा एंबुलेंस कर्मी तपोभूमि में बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। कहा जब तक यह हठधर्मी सरकार व कंपनी मांगे नहीं पूरी करेगी। तब तक चक्काजाम आंदोलन जारी रहेगा।
एंबुलेंस कर्मी पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से आंदोलन कर रहे हैं। जिले भर के चालक व ईएमटी गाड़ियां लेकर कस्बे की तपोभूमि डेरा जमाए हैं। यहां पर 38 एंबुलेंस लाकर खड़ी की गई हैं। इनके सैकड़ों कर्मी आंदोलनरत हैं।
कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार की अगुवाई में चल रहे आंदोलन में शामिल कर्मियों ने मांगे न माने जाने पर दूसरे दिन भी नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानेगी तब तक चक्काजाम आंदोलन प्रदेश में जारी रहेगा।
विज्ञापन
उधर एंबुलेंस सेवा ठप होने से गंभीर मरीजों के साथ गर्भवतियों को परेशानी हो रही है। आंदोलन में अनूप सिंह, शैलेंद्र कुमार, संतोष सिंह, फूलचंद्र, हरिओम सचान, रामरहीम, सनवीर यादव, अमरजीत, रावेंद्र, विनयपाल, गगन सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, अजय कुमार, सुतेश सचान आदि रहे।