{"_id":"610981738ebc3e88ba61bd89","slug":"civic-rasan-card-hamirpur-hamirpur-news-knp6440079190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न महोत्सव कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न महोत्सव कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पांच अगस्त को अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बैठक ली। कहा अन्न महोत्सव का उद्देश्य लाभार्थियों तक निशुल्क अन्न योजना का प्रचार प्रसार करना है। कहा लाभार्थियों को सूचना विभाग के जरिए तैयार कराए गए बैग में ही अनाज दिया जाएगा। लाभार्थियों को नियमित वितरित किए जाने वाले राशन के अतिरिक्त अन्न महोत्सव के तहत 5 किलो प्रति यूनिट की दर से अतिरिक्त निशुल्क अनाज दिया जाएगा। प्रत्येक राशन की दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।
कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किए जाए। मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम को वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। ग्रामीण स्थल पर संबंधित खंड विकास अधिकारी व शहरी क्षेत्रों में एसडीएम व ईओ की जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थिति रहें। इस मौके पर एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी विकास, डीएसओ रामजतन यादव, बीएसए सतीश कुमार आदि रहे। (संवाद)