फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,manrega,hamirpur news

जेसीबी से कराया जा रहा मनरेगा कार्य

Wed, 16 Jun 2021 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
civic,manrega,hamirpur news
भरुआसुमेरपुर। विकासखंड क्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग में गोशाला के अंदर जेसीबी मशीन से काम कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी समेत एपीओ मनरेगा से की है। वहीं एपीओ मनरेगा का कहना है कि अभी इस ग्राम पंचायत में किसी कार्य के एमआर नहीं निकले है।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा में कार्यरत तकनीकी सहायकों का स्थानांतरण किया गया था। इस विकासखंड के ज्यादातर तकनीकी सहायक दूसरे ब्लॉक में समायोजित किए गए हैं। वहीं मौदहा विकासखंड क्षेत्र के ज्यादातर तकनीकी सहायकों को इस विकासखंड भेजा गया है। ग्रामीणों का आरोप है तकनीकी सहायक नवनिर्वाचित प्रधानों को मनरेगा के कार्यों को मशीनों से कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिसका उदाहरण पचखुरा बुजुर्ग में देखने को मिला। जहां गोशाला के अंदर जेसीबी मशीन से समतलीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी फोटो वायरल होने पर ग्राम प्रधान ने अनभिज्ञता जताई, कहा उन्हें नहीं पता है कि मशीनों से काम नहीं कराया जा सकता है। एपीओ मनरेगा विकास ने बताया पचखुरा बुजुर्ग के लिए अभी तक कोई एमआर (मस्टर रोल) नहीं निकले हैं और न ही वहां किसी तरह का अभी मनरेगा योजना का कार्य शुरू कराया गया है। अगर काम कराया जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। बतादें कुछ ब्लाकों में पहले मशीनों से कार्य करा दिए जाते हैं। बाद में उस काम के एमआर निकाल कर एमबी कराकर भुगतान करा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed