{"_id":"6106d3b78ebc3e840e0e7926","slug":"civic-hamirpur-pul-hamirpur-news-knp6436115127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में ही टूटा महिलानाला का एप्रोच मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में ही टूटा महिलानाला का एप्रोच मार्ग
विज्ञापन
पत्योरा (हमीरपुर)। शहर के कुछेछा-पत्योरा मार्ग पर बने महिलानाला का एप्रोच मार्ग पहली बारिश भी नहीं झेल सका। पुल के बगल से करीब 10 फीट चौड़ाई से एप्रोच मार्ग फटकर नाले में चला गया। वहीं अभी दो पखवाड़े पूर्व बनी करीब दो किमी सड़क भी ध्वस्त हो गई। जिससे क्षेत्रीय लोगों में कार्यदायी संस्था के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों ने लोनिवि व कार्यदायी संस्था पर मानक विहीन काम करने व धांधली का आरोप लगाया है।
विकासखंड सुमेरपुर के टिकरौली गांव स्थिति कुछेछा पत्योरा मार्ग पर पड़ने वाला महिलानाला पुल का निर्माण वर्ष 2019-20 में स्वीकृत हुआ था। जो करीब सवा दो करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ। कार्यदायी संस्था सांई इंफ्रास्ट्रक्चर ने कछुआ गति से दो वर्ष पुल को तैयार करने में लगा दिए। वहीं करीब दो किमी एप्रोच मार्ग का कार्य अभी चल रहा है। जो बनते ही एक ही बारिश में फट गया। जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। भाजपा सेक्टर संयोजक बड़ागांव निवासी राजनारायन साहू ने बताया एप्रोच मार्ग बने एक महीना भी नहीं हुआ है। पूरा रोड फट गया है। पुल के दोनों तरफ बनी पटरी करीब 10 फीट फटकर नाले में समां गई है। निर्माण में हुई धांधली की जांच होनी चाहिए।
टिकरौली निवासी बीडीसी सदस्य राजू पाल ने घटिया निर्माण का खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। पत्योरा के बीडीसी सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया एक पखवाड़े पूर्व दो किमी एप्रोच मार्ग पर डामरीकरण हुआ है। पुल के एक साइड से दस फीट की कटान हो गई है। इस मार्ग से करीब एक दर्जन गांव की 50 हजार आबादी को लाभ मिलता है। जो सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ता है।
विज्ञापन
इस बारे में सीडीओ केके वैश्य ने बताया लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल और एप्रोच मार्ग का निर्माण हो रहा है। पुल की पटरी नाले में टूट कर गिरने की सूचना नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।