फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

हमीरपुरः बारिश न होने से बीज गोदाम में डंप

Tue, 19 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
civic
सुमेरपुर बीज गोदाम में डंप पड़ा खरीफ फसल का बीज। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। बारिश न होने से इस वर्ष खरीफ की फसलों के बीज का प्रदर्शन अधर में लटक गया। बीज गोदाम में डंप पड़ा है। इन बीजों में किसानों को 60 से 90 फीसदी अनुदान दिया जाना था। अन्य बीजों की बिक्री भी नगण्य है। महज तिल का बीज ही बिक रहा है। उसी को 20 फीसदी बिक्री का आधार माना जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक की 57 ग्राम पंचायतों के अस्सी आबाद गांवों एवं मजरों में खरीफ की बुआई नगण्य है। कुछ गांवों में धान की रोपाई शुरू हुई है। बारिश ने इस वर्ष किसानों को जोर का झटका दिया है। यहां खरीफ की ज्वार, उड़द, मूंग, तिल, अरहर बहुतायात में बोई जाती है। कुछ पंचायतों में धान भी होता है, लेकिन बारिश न होने से बुआई नहीं हो रही है। खरीफ की फसलें बोने का समय भी गुजर गया है। इससे किसान मायूस हुआ है। सबसे बड़ा झटका सरकार की योजनाओं को लगा है। नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत कलस्टर योजना में ज्वार और उड़द का 25-25 हेक्टेयर में 90 फीसदी अनुदान पर प्रदर्शन किया जाना था, जो नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इसी तरह बीज ग्राम योजना में 225 किसानों को चयनित कर के मूंग, उड़द, ज्वार, अरहर तिल का प्रदर्शन किया जाना था। यह प्रदर्शन एक किसान को एक एकड़ में करना था। इस योजना के बीज में 60 फीसदी अनुदान दिया जाना था। राजकीय बीज गोदाम प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि छह क्विंटल बीज तिल का प्राप्त हुआ था। यह बिक गया है। इसके बिक जाने से बीज बिक्री का तकरीबन 20 फीसदी लक्ष्य प्राप्त हो गया है। अगर समय से बारिश हो जाती है तो यह बीज डेढ़ सौ हेक्टेयर में बोया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed