{"_id":"62b35e5ae28bea426f2a8ea7","slug":"civic-hamirpur-news-knp70376372","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा मार्ग पर आठ घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा मार्ग पर आठ घंटे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। बांदा मार्ग में बनी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होने के बाद वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से मंगलवार रात में आठ घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में कई बरातें भी फंसी रहीं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया।
मंगलवार शाम 7 बजे ट्रेन गुजारने के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया। फाटक बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फाटक खुलने के बाद आगे निकलने की होड़ में वाहन आड़े-तिरछे घुस गए। इससे दोनों तरफ जाम लग गया। जाम में दोनों तरफ कई बरातें फंस गई। इससे वह समय पर नहीं पहुंच सकी। बाद में सक्रिय हुई पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद रात तीन बजे यातायात सामान्य कराया। तब वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि आगे निकलने की होड़ में बालू से लदा एक ट्रक क्रासिंग पार करने के बाद सड़क किनारे धंस गया। इस कारण क्रॉसिंग पर जाम लग गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम बस स्टैंड से लेकर पंधरी गांव तक लगा हुआ था। कोई भी वाहन नहीं निकल पा रहा था। इससे लोग रात भर परेशान रहे।