फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

बैठक में व्यापारी बोले, पुलिस गश्त बढ़ाएं

Wed, 22 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
civic
कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग व्यापार बंधुओ की बैठक को संबोधित करते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल की उपस्थिति में उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। डीएम और एसपी ने व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने कहा कि उद्योग बंधु व व्यापार बंधुओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाए। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। सार्वजनिक स्थलों व सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए। मौदहा में पिंक टॉयलेट क्रियाशील किया जाए। जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज से कहा कि राठ, हमीरपुर व कानपुर की बसों के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवश्यक स्थलों पर मानक के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त इंतजाम रखे जाएं। फैक्ट्री एरिया में सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े न किए जाएं। ओडीओपी योजना के अंतर्गत उद्यमियों को आवश्यकतानुसार ऋण दिलाया जाए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंपों व घरों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उसकी रिकार्डिंग/ बैकअप रखने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर राजेश मिश्रा, अग्निशमन अधिकारी, सहायक खाद्य आयुक्त राम अवतार सिंह, उपायुक्त वाणिज्य कर जयसेन, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, कोर कमेटी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed