हमीरपुर। अग्नि सचेतक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत फायर सर्विस स्टेशन परिसर में 100 अग्निसुरक्षा मित्र (स्वयं सेवक) को प्रशिक्षण दिया गया।
इसके साथ ही अग्निशमन टीम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रही है। अग्निशचेतकों को दुर्घटना, आग लगने पर फंसे लोगों बाहर निकालने, अग्नि शमन यंत्रों के संचालन, आग बुझाने के लिए पानी, रास्ते आदि की साही जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के लिए लगभग 750 अग्नि सचेतकों सूचिबद्ध कर प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने अग्नि सचेतकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही युवाओं को पुलिस व अगिशमन विभाग में कैरियर बनाकर समाज सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राहुल पाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।