फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

प्राथमिकता से करें समस्याओं का समाधानः राज्यमत्री

Sat, 30 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
civic
कलक्ट्रेट सभागार में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते प्रभारी मंत्री मनोहर लाल। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की। कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रखी जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर, स्वास्थ्य, अन्ना गोवंश संरक्षण, बाढ़ की तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि अराजक तत्वों व गुंडों पर निरंतर कार्रवाई की जाए। अपराधों का त्वरित ढंग से खुलासा करें। श्रमिकों के नए पंजीयन एवं नवीनीकरण अभियान चलाकर करें। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 10 मेधावी छात्र -छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। छह टीबी, पांच कुपोषित बच्चों व परिवारों को पोषाहार किट दी। पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण, एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, न्यायिक नागेंद्र नाथ यादव, एएसपी अनूप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुरारा विकासखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन हरौलीपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने मिश्रीपुर के पास जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत डाली जा रही पाइप लाइन के कार्यों के संबंध में अधिकारियों जरूरी निर्देश दिए। कहा कि इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीडब्लूआर, अवर जलाशय, वितरण प्रणाली एवं राइजिंग मेन सहित अन्य कार्यों समय से पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed