फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

मौदहा में भी 2016 में ढह चुका है नवनिर्मित शवदाह गृह, शटरिंग खोलते समय हुए हादसे में एक मजदूर की हुई थी मौत

Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
civic
मौदहा (हमीरपुर)। गाजियाबाद के मुरादनगर में अंतिम संस्कार के दौरान अंत्येष्टि स्थल की स्लैब गिरने से हुई मौतों के मामले में प्रदेश सरकार ने अब घटिया स्तर के निर्माण कार्यों पर कार्रवाई शुरू की है। इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं। वर्ष 2016 में मौदहा कस्बे में भी एक शमशान स्थल पर शव दाहगृह के घटिया निर्माण के कारण शटरिंग खोलते समय बीम समेत निर्माण ढह गया था। जिसमें एक मजदूर की दबकर मौत हो गई थी। इस मामले को रफादफा कर दिया गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में मई माह में चेयरमैन शकुंतला गोस्वामी के कार्यकाल में स्थानीय नगर पालिका के ठेकेदार ने हैदरगंज मोहल्ले में शमशान घाट पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण कराया था। बताया शवदाह गृह निर्माण के बाद शटरिंग खोलने का काम चल रहा था। तभी कमजोर पिलर व उस पर डाली गई स्लैब गिर गई थी। जिसमें उरदना गांव निवासी एक मजदूर की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गया था। तब नगर पालिका ने संबंधित फर्म को काली सूची में डालकर भुगतान पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। लेकिन बाद में यह मामला रफादफा कर दिया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शकुंतला गोस्वामी के पति बाल्मीकि गोस्वामी ने बताया अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए कस्बे की एक फर्म ने टेंडर लिया था। इस संबंध में उनकी ओर से विधिक कार्रवाई की गई थी। लेकिन बाद में पुलिस से मिलकर संबंधित ठेकेदार और मृतक के परिजनों के बीच समझौता कराकर मामला रफादफा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed