फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ पेयजल योजना का काम, एक पक्ष की अधिकारियों से हुई बहस, बातचीत का ऑडियो भी वायरल

Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
civic
मौदहा में नलकूप की बोरिंग कराने को खड़ी पुलिस। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। दो साल से प्रशासनिक हीलाहवाली से लटकी कुम्हरौड़ा पेयजल योजना के नलकूप की बोरिंग का काम सोमवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शुरू हुआ। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं एक पक्ष के लोगों की अधिकारियों से काफी बहस भी हुई। इसी बीच लेखपाल से बातचीत का ऑडियो वायरल होने से चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

कस्बे के कुम्हरौड़ा में लंबे समय से नलकूप की बोरिंग प्रस्तावित थी। जिसको लेकर आए दिन विवाद और पक्षकार बढ़ते जा रहे थे। इसी बात को लेकर सोमवार को मौदहा, बिवांर, सिसोलर समेत आसपास के थानों की पुलिस और तहसीलदार रामानुज शुक्ला व नगरपालिका के ईओ राजेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और नलकूप की बोरिंग शुरू कराई। हालांकि इस दौरान दूसरे पक्षकार की अधिकारियों से बहस होती रही। वहीं उक्त मामले में एसडीएम अजीत परेश ने बताया जमीन सरकारी है। नापजोख कर नलकूप लगाने के लिए जल निगम को दी गई है। कुछ लोग जबरदस्ती विवाद खड़ा कर रहे हैं। इसलिए पुलिस की मौजूदगी में काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

वहीं कुम्हरौड़ा मोहल्ले में पेयजल नलकूप राजनीति का अखाड़ा बन गया है। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर उछाल रही है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि पेयजल का नलकूप पहले वाले स्थान पर फेल दिखाकर दूसरे स्थान पर लगाया जा रहा है। सभासद बच्चा समेत लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने मांग किया है कि वार्ड छह में प्रस्तावित नलकूप को दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किए जाने से मोहल्ला वालों में आक्रोश है। इसलिए नलकूप उसी वार्ड में लगाया जाए। इस दौरान कांग्रेस के सलीम अहमद और जुनैद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed