{"_id":"5f0deb2a8ebc3e63c338e0f6","slug":"civic-hamirpur-news-knp5711728187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर खराब होने से एक माह से बिजली संकट, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर खराब होने से एक माह से बिजली संकट, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के बहगांव में एक माह से ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने एसडीएम से ट्रांसफार्मर सही कराने की मांग की है।
बहगांव निवासी जितेंद्र कुमार, राजकुमार, मानसिंह, छोटेलाल, संतोष, चरन सिंह, मइयादीन, सुरेंद्रपाल, सीताराम, मोहनलाल, लक्ष्मण आदि ने बताया गांव में अनुसूचित जाति बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व खराब हो गया था।
जिससे पूरे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित है। इस उमस भरी गर्मी में ग्रामीण राते अंधेरे में बिता रहे हैं। बच्चों का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
बिजली कटौती से लोग बेहाल
पौथिया। बिजली की अघोषित कटौती से लोगों में नाराजगी है। रात में गहरी नींद के दौरान बिजली गुल होते ही लोग परेशान हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि अगर रात में पावर कारपोरेशन में फोन करते हैं तो कोई रिसीव नहीं करता है। सिर्फ पावर हाउस के एसएसओ फोन उठाकर बता देते हैं कि भरुआसुमेरपुर के 132 केवी स्टेशन से लाइट काटी गई है। पौथिया और चंदौखी सबस्टेशनों को भरुआसुमेरपुर कस्बे के 132 केवी स्टेशन से एक ही लाइन से जोड़ा गया है। इन स्टेशनों से दो दर्जन से अधिक गांव जुड़े हैं। गांव निवासी आशादीन, अजीत, गंगा प्रसाद, रामपाल, लल्लू, रामलखन, आनंद आदि ने रात में बिजली कटौती बंद करने की मांग की है। अवर अभियंता अभिषेक ने बताया रात में भरुआसुमेरपुर के 132 केवी स्टेशन से कटौती की जा रही है। जितनी बिजली मिल रही है उतनी दी जा रही है। संवाद