{"_id":"5ee8f4718ebc3e430e34015d","slug":"civic-hamirpur-news-knp565882396","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी को बढ़ावा : बुंदेलखंड को मिली 3.738 करोड़ की सौगात, एकीकृत बागवानी विकास मिशन में बागवानी और फूलों की खेती भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी को बढ़ावा : बुंदेलखंड को मिली 3.738 करोड़ की सौगात, एकीकृत बागवानी विकास मिशन में बागवानी और फूलों की खेती भी होगी
विज्ञापन
हमीरपुर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से बुंदेलखंड में संचालित औद्यानिक विकास योजना से बागवानी तैयार की जाएगी। इसके लिए शासन ने 3 करोड़ 73 लाख 80 हजार का बजट स्वीकृत किया है और पहली किस्त में 67 लाख 95 हजार का बजट आवंटित किया है।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने बुंदेलखंड के सभी जनपदों में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत बजट जारी किया गया है। इसमें खासकर छोटी जोत के किसान ज्यादा लाभान्वित होंगे। इस योजना में बुंदेलखंड के सात जिलों को 3 करोड़ 73 लाख 80 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
इसमें जिले को 72 लाख, बांदा को 37 लाख 80 हजार, महोबा को 35 लाख 40 हजार, चित्रकूट को 48 लाख, झांसी को 72 लाख, जालौन को 36 लाख 60 हजार, ललितपुर को 72 लाख का बजट मिलेगा।
विज्ञापन
जिले को पहली किस्त के रूप में 13 लाख 50 हजार, बांदा को 4 लाख 95 हजार, महोबा को 6 लाख 75 हजार, चित्रकूट को 9 लाख, झांसी को 13 लाख 50 हजार, जालौन को 6 लाख 75 हजार, ललितपुर को 13 लाख 50 हजार का बजट आवंटित किया गया है।
इससे किसान बागवानी के साथ फसलें पैदा कर सकेंगे। फल, शाकभाजी, पुष्प, औषधीय एवं सुगंधित फसलें, जड़ एवं केंद्रीय फसलें, मसाले तथा सहायक उद्यम के रुप में मौन पालन व मशरूम उत्पादन के साथ-साथ उनके प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के कार्यक्रम होंगे।
बागवानी में आम, अमरूद एवं आंवला के बुंदेलखंड में लाभार्थी कृषकों को नए बाग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल तक के बाग खुद की तार फेसिंग सुविधा के साथ लगा सकेंगे। जिसमें उन्हें विभाग की ओर से अनुदान मिलेगा।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन से नवीन उद्यान रोपण के तहत 10 हेक्टेयर में आम, 10 हेक्टेयर में केला व पांच हेक्टेयर में पपीता के बाग लगाए जाएंगे। केला व पपीता लगाने वाले किसान को 75 प्रतिशत व आम के बाग पर 20 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। वहीं 100 हेक्टेयर जमीन पर सब्जी की खेती में 40 फीसदी व फूलों की खेती के लिए सामान्य किसानों को 25 प्रतिशत व लघु सीमांत किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। मसाला खेती पर 40 अनुदान उद्यान विभाग देगा।
-उमेशचंद्र उत्तम, जिला उद्यान अधिकारी