फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur news,injerd

सूअर के आतंक से लोगों में दहशत

Tue, 13 Apr 2021 04:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur news,injerd
मौदहा। कस्बे के मलीकुआं चौराहे के पास पागल सूअर के आतंक से लोगों में दहशत है। मंगलवार को एक दूधिया समेत तीन लोगों को दौड़ाकर काट लिया। जिन्हें कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभासद ने नगरपालिका अध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है। बीते साल कस्बे में सूअरों से निजात दिलाने के लिए एक समिति का गठन किया गया था। जिसके चलते गाड़ी और जाल मंगवाकर कुछ लोगों ने सूअरों को पकड़ना शुरू किया गया था, लेकिन नगर पालिका इस पर कारगर कार्यवाही नहीं कर सकी।
विज्ञापन

इधर नवरात्रि व रमजान में कस्बे में जगह-जगह सूअरों के झुंड देखे जा रहे हैं। मंगलवार को एक पागल सूअर ने गैस एजेंसी के पास रहने वाले दुर्जन पर हमलाकर घायल कर दिया है। साथ ही एक दूधिया सहित एक बच्चे को भी हमला कर घायल किया है। वार्ड 20 के सभासद महेश गुप्ता ने बताया मोहल्ले में सूअरों का आतंक है और अक्सर कोई न कोई घटना घटती रहती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed