{"_id":"60d36f188ebc3e34227a7a3c","slug":"civic-hamirpur-news-aplicant-hamirpur-news-knp635845451","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन बीते, अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन बीते, अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए आवेदन
विज्ञापन
हमीरपुर1 जिले में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका के पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में प्रचार-प्रसार की कमी आड़े रही है। आंगनबाड़ी के कुल रिक्त 337 पदों में मंगलवार तक 408 आवेदन ही आ सके हैं। इसको लेकर बाल विकास विभाग चिंतित है।
जिले में 1500 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिनमें 337 रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी व सहायिकाओं की भर्ती की जानी है। 13 जून से महिलाओं से आवेदन मांगेे जा रहे हैं। नौकरी को लेकर परेशान ग्रामीण महिलाओं को अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। यही कारण है कि 337 पदों में 408 महिलाओं ने ही आवेदन किए हैं। ऐसे में बाल विकास विभाग अब गांवों में मुनादी कराकर जानकारी देगा। जिले के सरीला ब्लाक में 24 पदों में 48 ने आवेदन किए हैं।
मुस्करा में 24 पदों के लिए 27, गोहांड में 36 में 42, सुमेरपुर में 45 में 73, मौदहा में 118 में 123, कुरारा में 26 में 29, राठ में 24 में 30 व शहरी क्षेत्र में 40 रिक्त पदों में 22 जून तक 38 महिलाओं नेे ऑनलाइन आवेदन किए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह ने भर्ती में विधवा, तलाकशुदा व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात कही है। कहा भर्तियां पूर्णतया ऑनलाइन प्रक्रिया से की जाएंगी। कहा किसी के बहकावे में न आए। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से मेरिट के आधार पर भर्ती की जा रही है।