फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,nalkoop

ठप पड़े सरकारी नलकूप

Thu, 30 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,nalkoop
भरुआसुमेरपुर। पलेवा का समय नजदीक आने के बाद भी इंगोहटा के सरकारी नलकूप ठप पड़े हैं। खराब नलकूपों की जांच करने लखनऊ से आई टीम जिला मुख्यालय से खानापूर्ति कर लौट गई। नलकूप विभाग किसानों की समस्या से बेखबर है।
विज्ञापन

इंगोहटा के किसानों ने बताया सिंचाई सुविधा के लिए दस राजकीय नलकूप हैं। मगर वर्तमान समय में एक भी नलकूप चालू हालत में नहीं है। 118 व 90 नलकूप कई साल से रिबोर की प्रतीक्षा में हैं। नलकूप नंबर 164, 165, 166 व 212 में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हैं। नलकूप 214 की मोटर खराब है। 330 पर्याप्त पानी नहीं दे रहा है। किसान रमेश सोनकर, शमशाद खान, अशोक मिश्रा, दुलीचंद्र साहू, मुन्ना तिवारी ने बताया 15 दिन पूर्व लखनऊ में सिंचाई विभाग की बैठक में पलेवा के लिए समय से खेतों को पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

लखनऊ से टीम भेजकर खराब पड़े नलकूपों का मौके पर जाकर सर्वे करने के भी निर्देश थे। मगर टीम खराब नलकूपों को इंगोहटा देखने नहीं आई और खानापूर्ति कर लौट गई। अक्तूबर का महीना प्रारंभ होने के बाद भी मरम्मत के नाम पर नलकूपों के पास कोई झांकने नहीं गया है। किसानों का कहना विभाग की लापरवाही को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें पलेवा को पानी ही नहीं मिल पाएगा। इस मामले में नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता एसके त्रिवेदी ने कहा अभी वह मीटिंग में है बाद में बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed