{"_id":"611522568ebc3efce2509021","slug":"civic-hamirpur-jalbharao-hamirpur-news-knp6457694163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़हिया के बाढ़ पीड़ितों की किसी ने नहीं ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़हिया के बाढ़ पीड़ितों की किसी ने नहीं ली सुध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर के गड़हिया मोहल्ला निवासी बाढ़ पीड़ितों की न तो समाजसेवियों ने सुध ली और न ही प्रशासन ने उनका हाल जाना। इससे नाराज एक बाढ़ पीड़ित ने फोन कर अपनी व्यथा बताई। पीड़ित ने पुराना यमुना घाट में तटबंध बनवाने की मांग की है।
गड़हिया मोहल्ला निवासी मोहम्मद गनी अख्तर ने बताया पुराना यमुना घाट के पास तटबंध नहीं बनाया गया है। हर साल यमुना-बेतवा की बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। बताया करीब 40 लोगों के मकानों में बाढ़ का पानी घुसा था। जिससे पांच दिन लोग घरों में कैद रहे। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए। अगर तटबंध न निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में वह अपनी समस्या रखेंगे।
मोहल्ले के राकेश कुमार, अंकुर, रेहाना, फरहत फात्मा, संदीप कुमार समेत अन्य ने बताया फिलहाल अब बाढ़ का पानी घट गया है। अभी तक स्वास्थ्य व नगर पालिका ने दवा का छिड़काव तक नहीं कराया है। बदबू फैल रही है, संक्रामक बीमारी का खतरा है। कहा वह पांच दिन घरों में कैद रहे इसे जानने कोई नहीं आया है। न ही उन लोगों को किसी तरह की राहत सामग्री दी गई। मोहल्ले के लोगों ने कहा पुराना यमुना घाट में तटबंध बनाया जाए। अन्यथा की स्थित में वह लोग विरोध करने को मजबूर होंगे।