फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,agricalture,hamirpur

मवेशियों ने नष्ट की 20 बीघा फसल

Sun, 19 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
civic,agricalture,hamirpur
राठ। खेतों में घुसे मवेशियों ने करीब बीस बीघा में खड़ी ज्वार, मूंग, तिल, अरहर आदि की फसल चट कर दी। इसके अलावा मवेशियों के पैरों से काफी फसल रौंद गई। पीड़ित किसान ने एसडीएम से शिकायत कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बरुआ गांव निवासी बालकिशन ने बताया वह जलालपुर क्षेत्र के मसीदन मौजा में भवानीदीन की जमीन पर ज्वार और उड़द की फसल किए हैं। गांव की गोशाला में अन्ना मवेशी बंद नहीं किए जाते। जो रातभर किसानों की फसलों को नष्ट करते हैं। बताया दिन रात फसल की रखवाली करते हैं। शुक्रवार रात वह खाना खाने घर चले गए।
विज्ञापन

तभी अन्ना मवेशियों के झुंड ने खेत में घुसकर 10 बीघा उड़द, डेढ़ बीघा अरहर और 4 बीघा ज्वार की फसल काट कर दी है। इसी प्रकार जंगी के खेत में लगी 2 बीघा अरहर और 2 बीघा तिल फसल चट कर दी है। जिससे परेशान होकर एसडीएम सरीला को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई व मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए किसान ने बताया गोशाला में अन्ना मवेशियों को बंद नहीं किया जाता और सरकारी योजनाओं का पैसा हड़प रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed