{"_id":"654d149c846f3492bc07bfdf","slug":"children-were-enthralled-with-colorful-presentations-on-patriotic-songs-hamirpur-news-c-12-1-knp1074-470021-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन
Thu, 09 Nov 2023 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
महोबा। पुलिस लाइन में गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान एसपी ने यूपी-112 की जिला प्रशिक्षण इकाई का उद्घाटन किया।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने दिवाली मिलन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्षेत्रीय कलाकारों व पुलिस कर्मियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। गणेश वंदना व देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुति से सभी दिल जीत लिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की विविधता और बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
बच्चों की बेहतर प्रस्तुति पर पुलिस कर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक दूसरे को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एएसपी सत्यम, सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार, सीओ चरखारी उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।