फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children enthralled with cultural programmes

Hamirpur News: बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा

Mon, 09 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children enthralled with cultural programmes
हमीरपुर। विराट हिन्दू सम्मेलन में बेटियों ने... योद्धा बन गई मैं गीत पर स्वयं को रानी लक्ष्मीबाई के रूप में प्रस्तुत किया। वहीं तलवारबाजी का प्रदर्शन कर खुद ताकतवर होने का संदेश दिया। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सांस्कृतिक मंच पर गीत प्रस्तुत किए। नाटक के जरिए समाज में फैली बुराइयों पर भी प्रहार किया।
विज्ञापन

शहर के रमेड़ी इलाके में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता पूर्वी क्षेत्र की प्रचारक शशि ने कहा कि हमारे शौर्य पराक्रम के आगे दुश्मनों के दांत खट्टे होते रहे हैं, लेकिन कुछ विदेशी ताकतों ने आकर हम पर राज किया। संगमहेश्वर मंदिर के महंत त्रिभुवन दास ने कहा कि आज के दौर में बच्चों को संस्कारिक बनाना होगा, ताकि राष्ट्र के प्रति भाव पैदा हों।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन धर्म जागरण प्रमुख उमेश दीक्षित ने किया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सरस्वती शरण द्विवेदी, राजेश शुक्ला संघ चालक शारदा दीन,समिति के अध्यक्ष अवधेश, चेयरमैन कुलदीप निषाद, सह जिला कार्यवाह राजन, नगर प्रचारक विवेक, अंकराज, अन्नपूर्णा, केके शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed