{"_id":"8f64262abe0f3b83471a2e5154736bfe","slug":"child-burnt-alive-in-the-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बच्चा जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बच्चा जिंदा जला
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 12 May 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में एक मकान में आग लग गई। जिससे घर में सो रहे एक दुधमुंहे बच्चे की जलकर मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। आग में आसपास के दो मकानों को भी खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
टेढ़ा गांव निवासी शिवरतन प्रजापति के घर के पशुबाड़े में तब आग लग गई। जब घर के सभी लोग खलिहान में अरहर की फसल कूटने गए थे। शिवरतन की पत्नी कमला ने अपने दुधमुंहे पुत्र शिवम (6 माह) के सो जाने पर उसे पशुबाडे़ में बने छप्पर के नीचे लिटा दिया और बाहर से कुंडी ताला लगाकर खलिहान चली गई। इसी बीच शाम 5:45 बजे अचानक आग भड़क उठी।
विज्ञापन
जैसे ही लोगों ने धुआं व लपटें उठती देखीं तो लोग आग बुझाने दौड़े। जैसे ही आग लगने की सूचना खलिहान में काम कर रहे शिवरतन व उसकी पत्नी कमला को लगी तो वह भी पशुबाडे़ की तरफ दौड़ें। लेकिन कुंडी व ताला लगा होने के कारण बच्चे को निकालने में देरी हो गई और बच्चे शिवम की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
आग इतनी तेजी से फैली की पड़ोसी देशराज व हीरालाल के घरों तक पहुंच गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं दुधमुंहे बच्चे की मौत पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। शिवरतन के चार बच्चे थे। जिसमें सबसे छोटे बच्चे को सुलाकर पशुबाड़े में छोड़कर चली गई थी।
इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया। थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने मौके पर पहुंचकर दुधमुंहे बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।