फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chief guest changed on this occasion, the name of Minister Rajendra Garg is printed on the card

ऐन मौके पर बदला मुख्यातिथि, कार्ड पर छपा है मंत्री राजेंद्र गर्ग का नाम

Fri, 13 Aug 2021 07:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Chief guest changed on this occasion, the name of Minister Rajendra Garg is printed on the card
हमीरपुर। 75वां स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिलास्तरीय कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में आयोजित होगा। आयोजन स्थल पर ड्रोन के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। समारोह में अब शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

जबकि इससे पूर्व खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग को जिला स्तरीय समारोह के लिए नामित किया था। शुक्रवार को अचानक मुख्यातिथि के नाम में बदलाव कर दिया। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से प्रकाशित निमंत्रण पत्र में राजेंद्र गर्ग का ही नाम है। समारोह में शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। जिलास्तरीय समारोह में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन

यह समारोह कोरोना संबंधी सावधानियों के साथ आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। जिलास्तरीय समारोह की भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और अन्य टुकड़ियां मार्चपास्ट करेंगी। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने सभी जिलावासियों से स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी समारोह में भाग लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कहा कि ड्रोन के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed