फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   chaupal

विधायक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Fri, 19 Mar 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
chaupal
गहरौली (हमीरपुर)। गहरौली स्थित विद्यालय परिसर में शुक्रवार को विधायक मनीषा अनुरागी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सिंचाई व गेहूं खरीद केंद्र खोलने और रोडवेज बस संचालन की मांग उठाई।
विज्ञापन

विधायक ने बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा के संचालन के लिए आरएम को निर्देशित किया। साथ ही अन्य समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि सिंचाई के लिए मौदहा बांध से लिफ्ट केनाल निर्माण के लिए विधानसभा में उठा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चौपाल में डॉ. महिपाल सिंह यादव ने सिंचाई के लिए पांच नलकूप लगवाने, ध्वस्त पड़े आधा दर्जन चेकडैम की मरम्मत, गोविंद इंटर कालेज में प्रबंध कमेटी का चुनाव कराने की मांग उठाई। पीयूष गुरुदेव ने ऐंझी से गुंदेला तीन किमी नहर पटरी पर सड़क निर्माण की मांग की। विकास सक्सेना ने सिजौराधाम मजरा तक विद्युतीकरण व गेहूं खरीद केंद्र खोले जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भरत अनुरागी, दाऊ सोनी, मदन मोहन राजपूत, प्रमोद अग्रवाल, अभिषेक तिवारी, अनिल द्विवेदी, बृजेंद्र कुमार, गुरुदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed