फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Charged with flirting

चचेरे देवर पर पर छेड़खानी का आरोप लगाया

Mon, 03 Apr 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Charged with flirting
डेमो पिक

कोतवाली के एक गांव में खेत पर काम कर रही महिला से उसके चचेरे देवर ने छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा व गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


महिला के पति ने तहरीर के माध्यम से बताया कि रविवार की रात करीब साढे़ 10 बजे वह खेत से छत्रपाल के घर गेहूं डालने के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था। खेत पर उसकी पत्नी अकेली थी। आरोप लगाते हुए बताया कि पत्नी को अकेला जानकर उसका चचेरा भाई आया और उसकी पत्नी को पकड़ कर छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


किसी तरह से उसकी पत्नी आरोपी के चुंगल से छूटी तो आरोपी ने पत्नी को पीटा। जिससे उसे चोटें आईं हैं। महिला के चिल्लाने पर खेतों के आसपास काम कर रहे लोगों ने आवाज सुनी तो उसे बचाया। किसानों को देख आरोपी भाग गया। पीड़ित ने गांव के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के  साथ थाने पहुंच तहरीर दी। कोतवाल घनश्याम पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed