फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chants hailing the Goddess reverberated amidst the sound of conch shells during the Maha Aarti.

Hamirpur News: महाआरती में शंखध्वनि के बीच गूंजे मातारानी के जयकारे

Sun, 19 Jul 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chants hailing the Goddess reverberated amidst the sound of conch shells during the Maha Aarti.
फोटो 19 एमएएचपी 02 परिचय-महाआरती में मां की आराधना में लीन भक्त। स्रोत: आयोजक
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन और पंचज्योति शक्ति सिद्धाश्रम ने रविवार को शहर के एक पैलेस में महाआरती की। इस दौरान भक्तों को नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया। महाआरती का शुभारंभ गोमती और अंजली प्रजापति ने शंखध्वनि के साथ किया। टीम प्रमुख राजबहादुर वर्मा ने साधना क्रियाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


महिला जिलासचिव अंजली रैकवार ने महिलाओं को योग, ध्यान और साधना अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने युग परिवर्तन की यात्रा में जीवन समर्पित करने को कहा। जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया ने गुरुवर के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने समाज को नशा मुक्त करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा से बहन-बेटियां प्रताड़ित होती हैं। नशा दूर होने पर ही बहन-बेटियां सुरक्षित होंगी। यहां तहसील अध्यक्ष मातादीन सेन, अखिलेश शिवहरे, गोविंद कुशवाहा, बाबूलाल, जागेश्वर, चंद्रभान, उमेश, कुसुम, रानी, रेखा, सोनू, माया, आरती आदि रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed