{"_id":"626ec7f84609023d7c3ba4b0","slug":"cdpo-caught-nutrition-threatened-to-kill-hamirpur-news-knp694398997","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में भारी मात्रा में डंप मिला पोषाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में भारी मात्रा में डंप मिला पोषाहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। नारायच गांव में छापे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर भारी मात्रा में पोषाहार डंप मिला। कार्रवाई होती देख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सीडीपीओ को जान से मारने की धमकी दी। सीडीपीओ ने मामले की लिखित शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी से की है।
प्रभारी सीडीपीओ जुबेदा बेगम ने बताया कि शनिवार को नारायच गांव के एक आंगनबाड़ी केंद्र में जांच की। यहां एक कमरे में दलिया, दाल व रिफाइंड सहित भारी मात्रा में पोषाहार मिला है। केंद्र में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला मौके पर नहीं थी, छापे की जानकारी पर वह मौके पर आई। उन्होंने आंगनबाड़ी पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही तो उसने जान माल की धमकी दी।
सीडीपीओ ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी को लिखित सूचना दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा सोमवार को वह केंद्र पर जाकर जांच पड़ताल कार्रवाई करेंगे।