फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   CDO saw thrown in the sewer plants

सीडीओ ने देखे नाले में फेंके गए पौधे

Sat, 06 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
CDO saw thrown in the sewer plants
फेंकी पौध देखते सीडीओ एबी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

सीएम अखिलेश यादव के ग्रीन यूपी क्लीन यूपी प्रोजेक्ट को वन विभाग ने पलीता लगाने में कसर नहीं छोड़ी। वनक्षेत्र मंझूपुर डांडा में कई स्थानों पर लाखों की संख्या में रोपित की जाने वाली पौध नाले में फेंकने के मामले में सीडीओ ने वन क्षेत्र पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने फेंके गए पौधे व बोरों में भरे बीज देखे। सीडीओ ने कहा कि वह रिपोर्ट तैयार कर डीएम को  सौंपेंगे।

विज्ञापन


जिले में शासन के निर्देश पर 11 जुलाई को एक दिन में 12 लाख 75 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। मगर वन विभाग ने इस काम में लापरवाही बरती। नगर सीमा से लगे मंझूपुर डंाडा जंगल में रोपे जाने वाली पौध झाड़ियों व नाले में कई स्थानों पर फेंक दी गई। मंझूपुर डांडा में दो वनक्षेत्रों में करीब 35 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य था।
विज्ञापन


लेकिन जंगल में बमुश्किल पांच हजार पौधे ही लगाए गए। इस बार जिले में झमाझम बरसात होने से रोपित पौध लहलहा रही है। मजदूर खुशीराम, ज्ञानसिंह, श्यामबाबू, रामकेश निषाद का कहना है कि उनके घरों में वनक्षेत्र में बोने वाले बबूल, शीशम, कंजी सहित कई अन्य पौधों के बीज रखे हैं, जिनकी बुआई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गड़बड़झाले को अमर उजाला ने शनिवार यानी 6 अगस्त के  अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर मुख्यविकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने मंझूपुर वन जंगल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर पौध डंप है। कहा कि मजदूरों के घरों में बीज मिला है। उन्होंने कहा कि सीएम के प्रोजेक्ट पर वन विभाग ने लापरवाही बरती है। यह रिपोर्ट वह जिलाधिकारी को सौंपेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed