{"_id":"61fac60be53b88214d0b00a3","slug":"cash-worth-eight-lakh-five-thousand-found-in-checking-hamirpur-news-knp678520133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान उड़न दस्ते ने आठ लाख पांच हजार की नगदी बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान उड़न दस्ते ने आठ लाख पांच हजार की नगदी बरामद की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। थाना जरिया अंतर्गत उड़न दस्ते ने बुधवार को चंडौत बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो वाहनों से आठ लाख पांच हजार रुपये बरामद किए है। कोई कागज न दिखा पाने के कारण नकदी को जरिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
चुनाव के चलते गठित उड़न दस्ता ग्राम चंडौत में बेतवा नदी पुल के पहले बने बैरियर पर वाहन चेकिंग कर रहा था। उसी दौरान एक बोलेरो को टीम प्रभारी लालचंद भाष्कर ने रोका और दस्ते के कर्मचारियों द्वारा चेकिंग की गई, तो उसमें से सात लाख रुपये बरामद हुए। बोलरो चालक गोरखपुर जनपद के शिकरीगण थाने के कटहरवा निवासी मनीष शर्मा से जब कागजात दिखाने को कहा गया तो वह कोई कागज नहीं दिखा पाए। वहीं चंडौत से जालौन जा रहे लोडर चालक निवासी चित्रकूट जनपद के राजापुर थाने के बिलास गांव निवासी अजीत सिंह के पास से एक लाख पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। मान्य कागजात न दिखा पाने के कारण बरामद नकदी को जरिया पुलिस के सुपुर्द किया गया है। चालकों से कागजात लाकर दिखाने के लिए कहा गया है।
इस संबंध में जरिया थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज का कहना है कि चंडौत मौरंग खदान 22/14 के मैनेजर नरेंद्र ने बरामद नगदी मौरंग खदान की बताई है। फिलहाल चालकों को मान्य कागजात लाने को कहा गया है और कागजात न लाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।