फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Case of abuse, assault and threat to life registered

Hamirpur News: गाली गलौज, मारपीट व जानमाल की धमकी का मामला दर्ज

Sun, 17 Dec 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Case of abuse, assault and threat to life registered
कुरारा। थानाक्षेत्र के भौली गांव निवासी अर्चना पत्नी मुन्ना पांडे ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह कार्यक्रम में वह व उसका पुत्र एवं पुत्री गए थे। जहां उसके गांव का अतुल उसे देखकर अकारण गालीगलौज करने लगा। जब उसके पुत्र ने गाली गलौज देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। लोगों के आ जाने पर जानमाल की धमकी देता हुआ भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व जानमाल की धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
कार्यक्रम आयोजित कर साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक
हमीरपुर। जनसाहस सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला समन्वयक शिवराम चौबे ने छात्राओं को जनसाहस और संस्था के कार्यों से अवगत कराया। साइबर क्राइम व उनके प्रकार और आईटी अधिनियम 2000 के तहत आने वाली संबंधित धाराओं के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य सरस्वती देवी, सहायक अध्यापिका नेहा गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी पुष्पा देवी व जनसाहस टीम के साथ छात्राएं मौजूद रही। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed