फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Case filed against Kotdar for irregularities in ration rigging

राशन धांधली में अनियमितता मिलने पर कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 24 Sep 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Kotdar for irregularities in ration rigging
हमीरपुर। राशन वितरण में धांधली के आरोप में जिला पूर्ति अधिकारी ने विकास खंड मुस्करा के बसवारी कोटेदार की दुकान निलंबित कर दी। साथ ही कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुस्करा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

डीएसओ रामजतन यादव ने बताया कि एक पखवाड़ा पहले कुछ ग्रामीणों ने कोटेदार विनोद कुमार के खिलाफ राशन वितरण में धांधली की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि को
विज्ञापन

टेदार कार्डधारकों से अंगूठा लगवाकर मशीन खराब होने की बात कहर भगा देता है और उनका राशन हजम कर जाता है। राशन मांगने पर लड़ने में अमादा हो जाता है। ग्रामीणों की शिकायत पर उच्च स्तरीय अधिकारी से जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच आख्या में कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता पाई गई है। इस पर राशन दुकान का कोटा निलंबित करते हुए आरोपी कोटेदार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed