फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Candidates will get the opportunity to change their preferred trade.

Hamirpur News: पसंदीदा ट्रेड बदलने का अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Tue, 29 Sep 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Candidates will get the opportunity to change their preferred trade.
महोबा। राजकीय आईटीआई में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों को अब अपनी पसंद के अनुसार ट्रेड बदलने की सुविधा मिलेगी। प्रवेश जारी न रखने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक अपना नाम निरस्त कराने का मौका दिया गया है। रिक्त होने वाली सीटों पर फ्लोट विकल्प वाले अभ्यर्थियों को उच्चीकरण का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। जिले में चार राजकीय आईटीआई संचालित हैं। नाम निरस्त कराने के लिए प्रशिक्षार्थियों को एससीवीटी पोर्टल पर अपने लॉग इन में जाना होगा। वहां राजकीय आईटीआई में प्रवेश पृथक करने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन

उन्हें नाम कटाने का कारण दर्ज कर सहमति देनी होगी। यह ऑनलाइन प्रक्रिया 29 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। नाम कटने या अन्य कारणों से रिक्त होने वाली सीटों पर उच्चीकरण होगा। यह उच्चीकरण फ्लोट विकल्प वाले अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर होगा। साथ ही, उनके दिए गए ट्रेड विकल्प के क्रम को भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी उच्चीकरण प्रक्रिया
उच्चीकरण सूची में चयनित विद्यार्थियों को एक से तीन अक्तूबर तक प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। यह प्रवेश प्रक्रिया अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को निर्धारित समय में ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed